संतान की चाह में पति ने अनजान युवकों से पत्नी के बनवाये शारीरिक संबंध, पीडि़ता की मां अपने दामाद पर करवाई FIR

मुरैना. एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। संतान की चाह में एक युवक इतना अंधा हो गया क उसे 2 युवकों से अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध अपनी आंखों के सामने बनवाये। इस बात को पत्नी ने अपनी मां को बताये तो मां ने मुरैना के माता बसिया थाने में अपने दामाद के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है और इसके साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 3-3 हजार रूपये का इनाम घोषित कर दिया। माता बसैया थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है और गुरूवार को शारीरिक संबंध बनाने वाले दोनों आरोपियों का मेडीकल कराया गया।

महिला का आरोपी पति
क्या है पूरा मामला
आरोपी कमलेश प्रजापति उम्र 28 वर्ष, निवासी थाना दिम्नी की शादी पीडि़ता के साथ 6 वर्ष पहले हुई थी। शादी के 6 वर्ष के बाद जब पीडि़ता के कोई संतान नहीं हुई थी तो उसके ससुराल वाले उसे ताने मारने लगे। यहां तक की उसका पति कमलेश भी उसे ताने मारने लगा और बाद मंे गांव वाले भी आरोपी कमलेश का मजाक बनाने लगे। संतान न होना दोनों पति-पत्नी के लिये एक बहुत बड़ी समस्या बन गया। दोनो पति-पत्नी सन्तान के अभाव में दिन-रात चिंता में बने रहते थे।
ऐसे भी संतान हो सकती है पति ने खोजा तरीका
जब 6 वर्षो तक पति-पत्नी के कोई संतान नहीं हुई तो पति कमलेश ने संतान पैदा करने का एक तरीका खोज निकाला और उसने सोचा कि वह अन्य व्यक्ति से अपनी पत्नी के शारीरिक संबंध बनवा देगा जिससे उसके संतान उत्पन्न हो जायेगी। यह बा तवह किसी को नहीं पता लगने देगा। इससे वह संतान न होने की समस्या से निजात पा जायेगा और वह अपने परिवार और गांव वालों के तानों से भी उसे मुक्ति मिल जायेगी।

दोनों आरोपी
अनजान युवकों से पति ने पत्नी के साथ बनवाये संबंध
महिला के पति एवं आरोपी कमलेश प्रजापति ने सोचा कि वह अनजान व्यक्तियों से अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनवा लेगा। जिससे गांव व आसपास के लोगों को कुछ पता नहीं चलेगा और दोनों पति-पत्नी एक बच्चे के माता-पिता बन जायेंगे। माता-पिता बनने के बाद ही उनके परिवार एवं समाज में उनकी इज्जत बच जायेगी।
घटना वाले दिन की कहानी
कमलेश और उसकी पत्नी दोनों अपने गांव ,दिमनी से मुरैना आ रहे थे। उसी समय रास्ते में बरेथा मोड़, ग्राम खेड़ा में राह चलते दो युवकों को उसने रोका। उन युवकों से वह थोड़ी देर बात करता रहा। उन दोनों युवकों के नाम संजय नाथ पुत्र विश्वजीत, उम्र 32 वर्ष, निवासी छौंदा, थाना सिविल लाइन, मुरैना है तथा दूसरे का नाम संजय नाथ पुत्र भड़भूजा, उम्र 25 वर्ष, निवासी, बस्त का पुरा, रिठौरा है। वह उन दोनों युवकों कै साथ, अपनी पत्नी को लेकर पास में मौजूद एक सरसों के खेत में गया। वहां उसने अपनी पत्नी से उन दोनों युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डाला। दोनों आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद दोनों युवक चले गए। कमलेश भी अपनी पत्नी के साथ ‌अपने घर लौट आया।
पीड़िता ने अपनी मां को बताई पूरी दास्तां
घर लौटने पर कमलेश की पत्नी पीड़िता ने यह बात अपने मायके में फोन करके अपनी मां को बताई। अपनी बेटी के साथ किए गए इस घटना क्रम के बाद महिला की मां ने माता बसैया थाने में अपने दामाद सहित शारीरिक संबंध बनाने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ अपनी बेटी के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने 48 घंटे के अंदर पकड़े तीनों आरोपी
रिपोर्ट लिखने के बाद माता बसैया थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक को उसकी सूचना दी। पुलिस अधीक्षक ने तीनो आरोपियों के खिलाफ 3-3 हजार रुपए इनाम घोषित कर दिया। उसके बाद 48 घंटे के अंदर माता बसैया थाना प्रभारी जयपाल गुर्जर ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों का मेडिकल कराया गया। उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *