शंभू बॉर्डर -12 हजार ट्रैक्टर ट्रॉली, 14 हजार लोगों की भीड़ पर गृह मंत्रालय की पैनी नजर

नई दिल्ली. फसलों पर एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों संगठनों की केन्द्र से 4 दौर की बातचीत बेनतीजा रही। सरकार से बात ना बनने पर अब किसान संगठनों ने अपने आन्दोलन को तेज करते हुए दिल्ली कूच की तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसानों के दिल्ली चलो मार्च को लेकर गृह मंत्रालय की आंतरिक रिर्पोट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट में पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है और ऐसा बताया जा रहा है कि शंभू बॉर्डर पर करीब 14000 लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत दी गयी है। ढाबी-गुजरान बैरियर पर एक विशाल सभा की अनुमति दी है। जिसमें करीब 4500 लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब-हरियाणा और हरियाणा-दिल्ली बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था को चौकन्ना कर दिया गया है और साथ ही हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट पर लगे बैन को एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया है।
आंतरिक रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
गृह मंत्रालय की आंतरिक रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 1200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, 300 कारों, 10 मिनी-बसों और अन्य छोटे वाहनों के साथ, राजपुरा-अंबाला रोड पर शंभू बैरियर पर लगभग 14000 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति दी गई है। इसी तरह राज्य ने ढाबी-गुजरान बैरियर पर लगभग 500 ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ लगभग 4500 व्यक्तियों की विशाल सभा की अनुमति दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *