महादजी की प्रतिमा पर सिंधिया ने दी पुष्पांजलि
ग्वालियर. 2 दिवसीय प्रवास पर आये केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को अचलेश्वर मंदिर के पास पहुंचकर महादजी सिंधिया की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा है कि महादजी ने मराठा साम्राज्य को फिर स्थापित किया था।
साथ ही कतर दोहा से मुक्त होकर भारत लौटे 7 पूर्व नौसैनिक पर महा कि प्रधानमंत्री ने अनेक बार ऐसा कर दिखाया है, चाहे वह यूक्रेन से छात्रों को वापिस लाना हो, वह सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि प्रधानसेवक व हमारे प्रधान रक्षक भी पिछले 10 वर्षो में ऐसा वह कई बार करके दिखा चुके है।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर आए हैं। प्रवास के दूसरे दिन उन्होंने डबरा निकलने से पूर्व अचलेश्वर मंदिर के पास स्थित महादजी शिंदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। सोमवार को महादजी सिंधिया की पुण्यतिथि है। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि महादजी महाराज ने भारत की अखण्डता बनाए रखने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज का सपना हिंदू राष्ट्र को पूरा किया। पानीपत के तीसरे युद्ध के बाद मेरे परिवार के 16 पूर्वज ने देश के लिए अपना बालिदान दिया। इसके बाद फिर मराठा साम्राज्य की स्थापना दी और पहली बार एक हिंदू राजा ने दिल्ली के लाल किला पर ध्वज लहराया। अंग्रेजों ने अपने इतिहास मंे लिखा था कि सबसे बड़ा कांटा उनके रास्ते में महादजी शिंदे हैं। उनको हटाकर ही वह आगे बढ़ सकते हैं।

