एलिवेटेड रोड के पिलरों पर 68 गॉर्डर लांच, 6 पिलरों पर डक स्लैब का कार्य शुरू

ग्वालियर. एलिवेटेड रोड का कार्य खेरापति मार्ग से लेकर रमटापुरा के बीच बहुत ही तेजी से चल रहा है। पिलर नम्बर 132 से लेकर 147 के बीच शुक्रवार की दोपहर तक 68 गॉर्डर की लांचिंग हो चुकी है। आपको बता दें कि जमीन से लेकर गॉर्डर लांचिंग की ऊंचाई लगभग 30 फीट है। एलिवेटेड रोड के निर्माण में 300 श्रमिक जुटे हुए है।
239 पिलर पर गॉर्डर की लांचिंग होगी
एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य में जुटे साइट इंजीनियरों के अनुसार 239 पिलरों पर गॉर्डर लांच किये जायेंगे। इसका निर्माण कार्य में गुजरात लाई गयी क्रेनों से रहा है। गॉर्डर की लांचिंग के लिये 2 क्रेनों का उपयोग किया जाता है। रात के समय मल्लगढ़ा से ट्रोला में रखकर गॉर्डर लांचिंग साइट तक लाये जाते हैं।
पिलरों पर डक स्लैब का कार्य जारी
हजीरा की तरफ से खेरापति मंदिर की ओर डक स्लैब का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और इसके लिये अभी फिलहाल 6 पिलरों पर गॉर्डर रखे जाने के बाद डक स्लैब की क्रांकीट से पहले सैंटरिंग कर सड़क बनाने के लिये बेस तैयार किया जा रहा है।
