10 फरवरी कोआईटीएम यूनिवर्सिटी का 8वां दीक्षांत समारोह
ललिता कट्ट, रघु राय, प्रदीप चौबे, नीरजा चौधरी, मनोज बाजपेयी सहित कई हस्तियों को प्रदान की जाएगी मानद उपाधि
ग्वालियर . देश के प्रतिष्ठित व अग्रणी संस्थानों में शुमार आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर का 8वां दीक्षांत समारोह 10 फरवरी शनिवार को आयोजित होने जा रहा है। पिछले 7 वर्ष की तरह इस बार भी इस विशाल आयोजन में शैक्षणिक, आध्यात्मिक, राजनीतिक, साहित्यिक व सामाजिक क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां शिरकत करने आ रही हैं। इनमंे से कई विभूतियों को अपने क्षेत्र में किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए आईटीएम यूनिवर्सिटी की ओर से मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।
इस दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला अपनी गरिमामयी उपस्थित दर्ज कराएंगे। इस दीक्षांत समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में आध्यात्मिक गुरू आचार्य ओमा द अक्क एवं सुविख्यात शिक्षाविद् आईआईएम के पूर्व निदेशक एन रविचन्द्रन का व्याख्यान होगा। यह आयोजन आईटीएम के सिथौली स्थित प्रदेश के पहले मुक्ताकाश मंच नाद एम्फीथियेटर में होगा। प्रातः 9.50 बजे से प्री-कन्वोकेशन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अतिथिगण स्टूडेंट्स से रूबरू होंगे। इसके बाद दोपहर 2.50 बजे से कन्वोकेशन के औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर आईटीएम यूनिवर्सिटी की चांसलर श्रीमती रूचि सिंह चौहान, प्रो-चांसलर डॉ. दौलत सिंह चौहान, वाईस चांसलर प्रो. योगेश उपाध्याय एवं रजिस्ट्रार डॉ. ओमवीर सिंह ने आज कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया एवं सबंधित समितियों को कार्यक्रम के सुचारू एवं सफल आयोजन हेतु दिशा निर्देश दिये।
