इसलिये कहते हैं “डफरिन सराय मार्केट-800 क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी

ग्वालियर 167 साल पहले बनी थी “डफरिन सराय” इमारत जालियां वाला बाग की याद दिलाती है । ” डफरिन सराय” यहां 1857 के 800 क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी । ब्रिटिश शासन काल 1858 में लार्ड डफरिन भारत का गवर्नर जनरल हुआ करता था । वह जब ग्वालियर आया तो ग्वालियर के पड़ाव इलाके में महिला थाने के ठीक सामने जहां आजकल शास्त्री मार्केट है उसके बगल में एक एतिहासिक ईमारत में लार्ड डफरिन और उसके स्टाफ के लिए रुकने के लिए आश्रय बनाया गया था ।
डफरिन इस ईमारत में काफी समय रहा और फिर अक्सर यहां आता रहता था । इसलिए इस ईमारत का नाम ” डफरिन सराय” हो गया डफरिन सराय मार्केट….2008 में यहां नगर निगम ने एक होटल और मार्केट बना दिया ।
डफरिन सराय के अंदर निगम कर्मचारियों के घर भी है
भारत स्काउट ऑफिस…. अब यहां की खंडहर होती ईमारत में भारत स्काउट गाइड का ऑफिस गोरखी से अब यहां स्थांतरित कर दिया गया है जानकर बताते हैं कि इसी ईमारत में डफरिन ने 1857 के क्रांतिकारियों के साथ न्याय का नाटक कर 800 क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुनाई थी ।
ग्वालियर रियासत के खजांची और 1857 की क्रांति में रियासत का खजाना क्रांतिकारियों को देने के आरोप में वीर सपूत अमर चंद बाठिया को रानी लक्ष्मीबाई की मृत्यु के चार दिन बाद 22 जून 1858 को फांसी की सजा डफरिन के कहने पर ही दी गई थी । उसके कई दिनों बाद डफरिन सराय में अमर चंद बाठियां को फांसी की सजा सुनाने की नोटंकी की थी डफरिन सराय में 1857..1858 में शहीद वीर क्रांतिकारियों स्मृति में एक स्मारक बनाना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *