रैलियों में बच्चों ने पंपलेट्स बांटे, नारेबाजी हुई तो अफसरों पर होगी कार्रवाई
भोपाल. चुनावी रैलियों और कार्यक्रमों में बच्चों के उपयोग को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों पर शिकंजा कसा है। आयोग ने कहा है कि चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि में बच्चों का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। इसके संबंध में सख्त निर्देश जारी करते हुए आयोग की ओर से राजनीतिक दलों को सलाह दी गई है कि वे चुनाव प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल न करें।
