भोपाल पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, कल जाएंगे उज्जैन

भोपाल. संघ प्रमुख मोहन भागवत सोमवार रात भोपाल पहुंचे। वे यहां संघ कार्यालय समिधा में रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार सुबह वे उज्जैन के लिए रवाना होंगे। जहां संघ की बैठकों में शामिल होंगे। 6 से 8 फरवरी को उज्जैन में कार्यकारिणी की बैठक में सहभागिता करेंगे। 9 से 11 फरवरी को मुरैना में रहेंगे, इस दौरान वे मध्य प्रांत के प्रचारकों की बैठक में शामिल होंगे।

संघ प्रमुख मोहन भागवत सोमवार रात को भोपाल पहुंचे। - Dainik Bhaskar

मंगलवार को भागवत राजगढ़ में वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी के घर जाएंगे और इंदौर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद इस दौरान वे उज्जैन में सात फरवरी को संघ की छोटी टोली यानी सात वरिष्ठ संघ पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे।
इसमें संघ प्रमुख के अलावा सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सहसरकार्यवाह मनमोहन वैद्य, अरुण कुमार, कृष्णगोपाल सहित सात पदाधिकारियों की बैठक होगी। इस बैठक में नए वर्ष के लिए एजेंडा सहित वार्षिक प्रतिनिधि सभा के मुद्दों पर विचार किया जाएगा। आठ से 11 फ़रवरी तक भागवत मुरैना प्रवास पर रहेंगे जहां वे मध्यभारत प्रांत के प्रचारकों की बैठक में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *