VISM काॅलेज में वर्ल्ड कैंसर डे पर हुआ सेमिनार

ग्वालियर VISM ग्रुप आफ स्ट्डीज़ में वल्र्ड कैंसर डे पर सेमिनार आयोजित हुआ जिसमें जेआईएनआर एवं VISM सीपीएस महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मुदगल उपस्थित रहें। डॉ. मुदगल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि कैंसर कई प्रकार के हो सकते हैं, सभी उम्र के व्यक्तियों में इसका जोखिम देखा जा रहा है। लक्षणों की समय पर पहचान और इलाज प्राप्त करके कैंसर से मृत्यु के जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने बताया कि कैंसर रोगी लक्षण होने पर डाॅक्टर को बताने से बचते है, कैंसर के प्रथम लक्षण पर ही मरीज को डाॅक्टर को बताना चाहिए।
आज कल महिलाओं में सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर एवं पूरूषों में फेफडे और कोलन कैंसर का खतरा सबसे अधिक देखा जा रहा है। कैंसर जैसे रोग से बचने के लिए उन्होंने लाइफ स्टाइल को बदलने, अच्छा खान-पान एवं प्रतिदिन व्यायाम करने पर महत्व दिया। इसके पश्चात् संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने अपने उदबोधन में छात्र-छात्राओं को बताया कि मेडीकल क्षेत्र में आधुनिक और तकनीक विकास के चलते कैंसर अब लाइलाज बीमारी तो नहीं रही है, पर अब भी आम लोगों के लिए इसका इलाज काफी कठिन बना हुआ है। में सभी विद्यार्थियों से कहूगा कि वह सभी अपने आस-पास के लोगों में इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाऐं एवं VISM हाॅस्पिटल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जो निःशुल्क कैम्प लगाए जा रहें है उसके माध्यम से ग्रामवासियों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने का कार्य करें। इसके पश्चात् नर्सिंग महाविद्यालय एवं पैरामेडीकल के विद्यार्थियों द्वारा बनाऐं पोस्टर प्रदर्शित किये गए। यह सभी प्रोस्टर वर्ल्ड कैंसर डे की थीम पर थें। इस मौके पर संस्थान की नर्सिंग प्राचार्या प्रो. रक्षा कुलश्रेष्ठ, पैरोमेडीकल प्राचार्या प्रभारी डाॅ. जोत शर्मा, समस्त स्टाॅफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *