सेवानिवृत्ति आयु 62 से 65 वर्ष बढ़ाने के प्रस्ताव का इंटक ने किया पुरजोर विरोध- एलके दुबे

ग्वालियर मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे ने बताया कि दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से संगठन के संज्ञान में आया है कि मध्य प्रदेश कर्मचारी कल्याण समिति की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने हेतु सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्देश जारी किया गया है जिसे लेकर संगठन मुख्य मंत्री के संज्ञान में लाना चाहता है कि कर्मचारियों की उम्र को बढ़ाने से राज्य सरकार का किसी प्रकार से हित प्रदर्शित नही होता है क्यों कि इस निर्णय से युवा बेरोजगार होंगे एवं उनकी उम्र भी ज्यादा हो जायेगी जिससे किसी भी प्रतिस्पर्धा में वे भाग नही ले पाएंगे ।
संगठन का मुख्य मंत्री से विनम्र अनुरोध है कि मध्य प्रदेश के सभी विभागों में वर्षों से कार्यरत अनुभवी संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के स्थान पर नियमित किया जाए एवं शेष स्थानों पर नवीन भर्तियां निकाल कर युवाओं को रोजगार दिया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *