ग्वालियर -चंबल अंचल हुई बरसात से बदला मौसम, देर रात हुई वर्षा, रात का पारा नीचे गिरा

ग्वालियर. आसपास इलाकों में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। रविवार की शाम को देर रात हुई 7.1एमएम वर्षा ने फिर से ठण्डक कर दी है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात में तापमान 14.2 डिग्री रहा है। सोमवार की सुबह शहर के लोगों की हल्के कोहरा के साथ हुई है। आसमान में बादल छाये हुए हैं। जिसके चलते धूप भी नहीं निकली है। सुबह की दृश्यता 1000 से 1500 मीटर तक रह गयी थी। वहीं लगातार चल रही शीत लहर की वजह से लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बूंदाबांदी होनी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग की माने तो फिलहाल 2 से 3 दिन सिस्टम सक्रिय रहने की वजह से ठण्ड से राहत रहेगी। लेकिन इसके बाद एक बार फिर से कड़ाके की सर्दी व बर्फीली हवा का दौर शुरू हो जायेगा। जबकि डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में उतार चढ़ाव के चलते ही अस्पतालों में हार्ट अटैक व ब्रेन अटैक के केस लगातार बढ़ रहे है।
ग्वालियर अंचल में आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक हुकुम सिंह का कहना है कि रात में हल्की फुल्की वर्षा हो सकती है और सोमवार के दिन भी आसमान में बादल अपना डेरा जमा कर रख सकते हैं। इस कारण बूंदाबांदी के आसार बने रह सकते हैं।
ऐसे रहा दिन का तापमान समय तापमान (डिग्री सेल्सियस)
सुबह 3.30 बजे 14.2 डिग्री
सुबह 5.30 बजे 15.2 डिग्री
सुबह 8.30 बजे 15.8 डिग्री
इस ठंड में खुद को रखें संभालकर
सर्दियों में ठंड बढ़ते ही हार्ट अटैक व ब्रेन अटैक के केस बढ़ने लगते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर बाहर कम निकलने की सलाह देता है। डॉक्टरों ने यह दी सलाह।- ऐसे में गर्म तासीर का खाना खाएं।- गर्म पानी का सेवर करें, इससे आपकी सेहद बनी रहेगी।- ठंडे पानी से न नहाएं, बिना गर्म कपड़े बाहर न जाएं।- बिस्तर से निकलकर सीधे बाहर न निकलें।- ब्लड प्रेशर व शुगर के पेशेंट समय पर दवा खाएं।
डॉक्टरों की सलाह सर्दी बढ़ने पर ये बरतें सावधानी
अधिक ठंड में सुबह टहलने न जाएं।
घी, तेल व अचार का सेवन कम से कम करें।
ताजा बना हुआ भोजन करें।
नियमित रूप से जांच कराएं।
दांत, छाती, पेट दर्द न करें नजरअंदाज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *