उत्तराखंड के बाद MP में भी लागू होगा UCC
भोपाल. उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह की कैबिनेट में यूनिफॉर्म सिविल कोड ड्रॉफ्ट को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा। यूनिफॉर्म सिविल कोड को कैबिनेट मंजूरी मिलने के बाद वहां इसे लागू किया जाने की चर्चाएं तेज हो गई है। देश भर में इसे लेकर बात हो रही है। इस बीच मध्य प्रदेश में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने इस पर बडा बयान दिया है साथ ही पीएम मोदी के झाबुआ दौरे को लेकर भी उन्होंने बात कही।
मध्य प्रदेश में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड
मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने को लेकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने को जानकारी आने वाले समय में मिलेगी। अभी इस बात से संतोष करना होगा कि उत्तराखंड सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल ला रही है।
