10वीं परीक्षा के कुछ घंटे पहले ही हिन्दी का पेपर हुआ लीक
इंदौर. मप्र बोर्ड की 10वीं की परीक्षा सोमवार को शुरू हुई, हिन्दी का पेपर था। परीक्षा से कुछ घंटे पहले ही एक्जाम पेपर विभिनन इंटरनेट मीडिया के समूहों में आउट हो गया। हालांकि यह पेपर सही है या नहीं इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। हिन्दी का यह पेपर वॉट्सएप और टेलीग्राम के विभिनन समूहों में तेजी से वायरल हो गए। उधर माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव केडी श्रीवास्तव ने इसे लिक पेपर को फर्जी बताया है।

मंडल के सचिव केडी त्रिपाठी का कहना है कि विद्यार्थी इस फर्जीवाडा में नहीं पड़े और छात्र-छात्राएं पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। वह किसी भी तरह की भ्रामक बातों में ना आये। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा का पेपर बाहर नहीं आया है। वायरल पेपर बच्चों का ध्यान भटकाने की कोशिश है। पेपरों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए अलग-अलग लेवल पर मॉनिटरिंग हुई थी। विद्यार्थी असामाजिक तत्वों की बातों में ना आए। गोपनीयता के लिए कड़े इंतज़ाम किए गए थे। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं में सख़्ती बरती गई है। इंटरनेट मीडिया में जो दुष्प्रचार चल रहा है, उससे सावधान रहें।
