डॉ राहुल अग्रवाल ने मुंबई में लाइव सर्जरी की

ग्वालियर -अग्रवाल हॉस्पिटल एन्ड रिसर्च इंस्टिट्यूट के नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ राहुल अग्रवाल को गुरुनानक हॉस्पिटल मुंबई में मूक बाधिर बच्चों की कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी की सुविधा प्रारम्भ करने के लिए बतौर मेंटर विशेष रूप से आमंत्रित किया।
डॉ राहुल अग्रवाल ने वहां 2 बच्चों में कोक्लियर इम्प्लांट के ऑपरेशन करके वहाँ के डॉक्टरों को सर्जरी की बारीकियां समझाई तथा कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी की सुविधा प्रारम्भ करवाई। ये ग्वालियर के लिए गर्व की बात है कि ग्वालियर के डॉक्टर को मुंबई जैसे बड़े शहर में आमंत्रित कर ऑपरेशन करवाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *