एलिवेटेड और एयरपोर्ट रोड के घरों में रहेगा अंधेरा रहेगी सप्लाई बंद
ग्वालियर. एलिवेटेड रोड और एयरपोर्ट रोड के लिये बिजली के खम्भे शिफ्टिग व दूसरे कार्यो के लिये रविवार को छुट्टी के दिन शहर के बड़े क्षेत्र में सुबह से लेकर दोपहर तक बिजली कटौती की जायेगी। जिस वजह से उपनगर ग्वालियर और मुरार के कई आवासीय व व्यवसायिक क्षेत्रों के लगभग 1 लाख घरों में लोगों को कटौती का सामना करना होगा। शर्मा फार्म के 132 केवी उपकेन्द्र को सुबह 10 बजे से दापेहर 2.30 बजे तक के लिये बंद रखा गया है।
जिस वजह से 33 केवी के सागरताल, काल्पी ब्रिज, महाराजपुरा, दीनदयाल नगर से जुड़े करीब 90 हजार से अधिक घरेलू, व्यवसायिक व औद्योगिक उपभोक्ताओं की सप्लाई बंद रही। वहीं गिरवाई और सिद्ध बाबा फीडर को बंद रखा गया, जिससे करीब 12 हजार उपभोक्ताओं को दोपहर तक बिजली सप्लाई नहीं मिली। अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट विस्तार के साथ एयरपोर्ट रोड पर भी काम चल रहा है। इसलिए यहां लाइनें शिफ्ट हो रही हैं। जिससे अभी शटडाउन किए जा रहे। वहीं उपनगर ग्वालियर में बन रही एलिवेटेड रोड के गर्डर लांचिंग के लिए शटडाउन हो रहा है।
इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली
सुबह 10 से 3 बजे तक रामानुजनगर, न्यू गोविंद पुरी, सचिन तेंदुलकर मार्ग, ईओडब्ल्यू ऑफिस, दर्पण कॉलोनी, हाईकोर्ट चेम्बर, न्यू मेहरा कॉलोनी, मेहरा गांव, बजरंग नगर, शिवसाई नगर, सारिका नगर, शंकुतलापुरी, दुष्यंत नगर, श्रीराम कॉलोनी और बैंक कॉलोनी आदि जगह में बिजली कटौती की जायेगी।
