गन्ना बेगम का मकबरा दुर्दशा का है शिकार
ग्वालियर. आह-गम-ए-गन्ना बेगम, वर्ष 1770 में ग्वालियर स्टेट के राजा महादजी सिंधिया ने जब ईरानी नृत्यांगना गन्ना बेगम की बेटी गन्ना बेगम की याद में मकबरा बनवाया था। तब उन्होंने यह शब्द गन्ना की मातृभाषा (फारसी) में मकबरने के साथ जड़े पत्थर पर लिखवायी गयी थी।

लेकिन पुरातत्व विभाग की अनदेखी के चलते आज मकबरा जीर्णशीर्ण हालत में है। चारों ओर से बाउंड्रीवउाल टूटी हुई है। आवारा मवेशी मकबरे के अंदर दिनभर गंदगी फैलाते हैं। आसपास रहने वाले लोग मकबरे में न सिर्फ मवेशी बांधते है। बल्कि कंडे भी सुखाते हैं। ऐसे में इतिहास के पन्नों में दफन गन्ना बेगम की आत्माा की सिर्फ यही पुकार निकलती है। आह-गम-ए-गन्ना बेगम ईरानी माता-पिता की संतान गन्ना बेगम का नाम उसकी गन्ने के रस जैसी मोठी आवाज की वजह से गन्ना बेगम रखा गया। भरतपुर के युवराज जवाहर सिंह से उनका प्रेम प्रसंग था। लेकिन स्वयं युवराज सिंह के पिता सूरजमत और मुगल बादशाहों की हठधर्मी से दोनों कभी एक न हो सके। अपनी आबरू बचाने गन्ना बेगम ने तत्काल सिंधिया रियासत के राजा महादजी सिंधिया के यहां शरण ली। लेकिन मुगल आक्रांता सिराजुद्दीन ग्वालियर आये और गन्ना बेगम को गिरफ्तार अपने साथ ले चले।
मुरैना के नूराबाद पुल पर गन्ना बेगम ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वर्ष 1770 में ग्वालियर स्टेट के शासक महादजी सिंधिया ने गन्ना बेगम की याद में नूराबाद किले के पीछे जो मकबरा बनवाया। आज वह देखभाव के अभाव में जीर्णशीर्ण है। यहां लगे शिलालेख पर गन्ना बेगम की दास्तां बयां करते 4 शब्द आह-में गन्ना बेगम उनकी मातृभाषा फारसी में लिखवाया गया था जिसे लोग उखाड़कर ले गये। लेकिन भूतकाल की इस प्रेम की गवाह रहीं। गन्ना बेगम के मकबरे की दुर्दशा के लिये लिखा शब्द आह-गम-ए-गन्न बेगम आज सटीक साबित हो रहा है।
