29 फरवरी के बाद बंद हो जाएगा पेटीएम

नई दिल्ली. पेटीएम से अपना सारा पैसा निकाल लो ये बंद होने वाला है। 29 फरवरी 2024 के बाद इसकी कई सारी सर्विस काम नहीं करेगी। RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक में पाई गई गड़बड़ियों के कारण उसकी सर्विसेस पर रोक लगा दी है। RBI ने जो रोक लगाई है वो पेटीएम पेमेंट बैंक पर लगाई है। पेटीएम अपनी कई सारी सर्विस इस बैंक के जरिए ही देता है। ऐसे में जो सर्विसेज पेटीएम पेमेंट्स बैंक के जरिए मिलती है वो 29 फरवरी 2024 के बाद बंद हो जाएंगी जबकि अन्य सर्विसेज पहले की तरह चलती रहेंगी।
पेटीएम अपनी UPI सर्विस पेटीएम पेमेंट बैंक के जरिए ही देता है। इसलिए दूसरे बैंकों के साथ टाई-अप नहीं होने की स्थिति में 29 फरवरी के बाद UPI सर्विस भी बंद हो जाएगी। पेटीएम ने बताया है कि उसकी NPCI और RBI दोनों के साथ इसे लेकर चर्चा चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *