इमरती देवी का लोकसभा चुनाव पर बयान, महाराज लड़ेंगे तो टिकट छोड़ दूंगी
ग्वालियर. मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय रह गया है। लेकिन नेताओं में अभी से चुनाव लड़ने की इच्छा जागृत होने लगी है, ग्वालियर जिले की डबरा सीट से बीजेपी की पूर्व विधायक रही मंत्री इमरती देवी के मन ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जागृत हो गई है। ग्वालियर में सांसद खेल महा उत्सव में पहुंची इमरती देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी जिस SC सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी मैं चुनाव लड़ लूंगी , उन्होंने आगे कहा कि यदि महाराज सिंधिया ग्वालियर सीट से चुनाव लड़ेंगे तो वह अपना टिकट वापस कर देंगी और लोकसभा चुनाव में अपने महाराज के लिए प्रचार करेंगी।

