मैरिज गार्डन में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग,नगर निगम ने अग्निशमन उपकरण न मिलने पर दिए नोटिस

ग्वालियर. शहर के एक मैरिज गार्डन में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग को लेकर अब नगर निगम प्रशासन की नींद खुली है। इसको लेकर शुक्रवार को नगर निगम ने विभिन्न होटल, मैरिज गार्डन, हास्पिटल, स्कूल, कालेज, शापिंग माल, हाइराइज बिल्डिंग, बैंक, आफिस कमर्शियल बिल्डिंग की जांच की गई। जिन स्थानों पर अग्निशमन यंत्र नहीं मिले, उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
इन्हें थमाया नोटिस
नगर निगम के उपायुक्त डा. अतिबल सिंह यादव ने बताया कि शील नगर स्थित संस्कार मैरिज गार्डन, जमुना बाई मैरिज गार्डन, श्री बजरंग मैरिज गार्डन, बहोड़ापुर पर गरगज वाटिका, शील नगर में राधा-कृष्ण गार्डन, आनंद नगर में मुस्कान वाटिका, सागरताल रोड पर सूरज सुंदरम गार्डन, मधुर मिलन गार्डन, लक्ष्मीगंज में हरे शिव मैरिज गार्डन, एबी रोड बहोड़ापुर पर प्रेम बंधन वाटिका, गिरवाई नाका पर कृष्णायन गार्डन, सिकंदर कंपू पर अमर मैरिज गार्डन, मुस्कान गार्डन, चौहान प्याऊ भगवती गार्डन, जनकगंज ग्वालियर निरंकारी बेकरी, सराफा बाजार लश्कर में हैप्पीनैस, फास्ट एंड फूड रेस्टोरेंट, जीवाजी चौक लश्कर कोहिनूर वेयर्स, गांधी मार्केट लश्कर में आहूजा मैंस वेयर, सुभाष एंपोरियम, गिरवाई एबी रोड पर जेएमडी गार्डन, मथुरा मैरिज गार्डन, सिंगपुर रोड मुरार में सीताराम विवाह वाटिका, गिरवाई एबी रोड में अर्जुन गार्डन, सिंगपुर रोड मुरार में मां प्रेमनारायन पटेल गार्डन, थाटीपुर मुरार में गैलेक्सी गार्डन, सुरेश नगर थाटीपुर सार्थक गेस्ट हाउस, गोल पहाड़िया लश्कर में लवकुश मैरिज गार्डन, गिरवाई नाका एबी रोड में मां शीतला गार्डन, जय मां काली पैलेस, गीतांजलि वाटिका, नया बाजार लश्कर में गोपीराम साड़ी, नई सड़क लश्कर में शाही पोशाक, गिव एंड टेक शोरूम, ओम लग्जरी, होटल मायाश्री, गुड़ा गुढ़ी का नाका में इंद्रलोक गार्डन, नई सड़क लश्कर में शूजाबाद भवन, होटल स्वागत, स्वास्तिक रेस्टोरेंट, होटल शारदा, शेर ए पंजाब रेस्टोरेंट, होटल डीआर, दही मंडी लश्कर में होटल सरस्वती विहार, नई सड़क लश्कर होटल व्ही स्क्वेर, सिकंदर कंपू में श्रीमंगल पैलेस, नेताजी गार्डन, मामा का बाजार में राधाकृष्ण गार्डन, सिकंदर कंपू में वैष्णो मैरिज गार्डन, शांति मैरिज गार्डन, कंपू रोड माधवगंज में रायल गार्डन, कंपू रोड लश्कर में होटल सिद्धि विनायक, फूड माफिया रेस्टोरेंट, सिकंदर कंपू में कुशवाह मैरिज गार्डन व विवाह मैरिज गार्डन आदि की जांच की गई। जिनके पास आग से बचाव को लेकर अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं मिले उन्हें नोटिस थमाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *