अमेरिका का इराक-सीरिया में 85 ईरानी ठिकानों पर हमला

नई दिल्ली. अमेरिका ने शनिवार सुबह इराक और सीरिया में 85 ईरानी ठिकानों पर हमला किया। ये अटैक 5 दिन पहले जॉर्डन-सीरिया बॉर्डर पर ड्रोन हमले में तीन सैनिकों की मौत के जवाब में किया गया। अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने शनिवार सुबह इराक और सीरिया में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड और उनके समर्थित मिलिशिया से जुड़े 85 ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले किए। इस दौरान 7 जगहों (4 सीरिया, 3 इराक) पर मिसाइलें दागी गईं। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइट के साथ-साथ इंटेलिसजेंस ठिकानों को निशाना बनाया।

फुटेज इराक के अल कैम इलाके का है। इसमें अमेरिका की तरफ से दागे गए रॉकेट दिख रहे हैं। (क्रेडिट- न्यूयॉर्क टाइम्स) - Dainik Bhaskar
बाइडेन बोले- जवाब देना जारी रखेंगे
अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- अमेरिकी सैन्य बलों ने इराक और सीरिया में उन ठिकानों को निशाना बनाया जिनका उपयोग IRGC और उनके समर्थित मिलिशिया अमेरिकी बलों पर हमला करने के लिए करते हैं। हमने आज जवाब देने शुरू कर दिया है। ये जारी रहेगा। उन्होंने कहा- अमेरिका मिडिल ईस्ट या दुनिया में कहीं भी संघर्ष नहीं चाहता है। लेकिन वे सभी जो हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, उन्हें यह जान लेना चाहिए कि यदि वे किसी अमेरिकी को नुकसान पहुंचाते हैं, तो हम जवाब देंगे। वहीं, अमेरिका रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा- यह तो बस शुरुआत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *