मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले, मुगलों ने हमारे मंदिर तोड़े और लूटे
इंदौर. मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में ज्ञानवापी मामले को लेकर कहा कि यह बहंत साफ है देखिए इतिहास में बहुत सी चीज लिखित नहीं है। हमारे 1 हजार से ज्यादा मंदिरों को मुगलों द्वारा तोडा गया था उन मंदिरों के प्रति लोगों की आस्था है। वह पीढी तो चली गई लेकिन अब हमें समझ आ रहा है कि इन मंदिरों को तोडा गया और लुटा गया था, क्योंकि पहले हमारे यहां मंदिरों में ही खजाना होता था इसलिए उनको तोडा भी गया और लूटा भी गया। इतिहास इस बात का साक्षी है। मुझे लगता है कि सारे प्रमाण देख कर ही न्यायालय ने फैसला किया है। इससे देश में वह लोग जो भगवान में बहुत आस्था रखते है उनमें बहुत प्रसन्नता है।

मंत्री विजयवर्गीय ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि गठबंधन अब बचा कहा है अब उनके संयोजक तो भाजपा के साथ सरकार बना रहे है। वहीं बजट पर विजयवर्गीय बोले की प्रधानमंत्री का फोकस गरीब कल्याण, महिला, युवा सशक्तिकरण और किसान पर है। इन चार वर्ग को इस बजट ने एकदम प्रभावित किया है। चाहे किसानों की बात करें हम, चाहें युवाओं की बात करें, चाहे महिला सशक्तिकरण की बात करें हम और गरीब कल्याण की बात करें कुल मिलाकर यह बजट देश के कल्याण का बजट है। जैसा पीएम ने कहा राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दन कि हमें 1 हजार साल के बाद के देश के बारे में भी सोचना है अभी से तो 2047 शताब्दी पूरी होगी स्वतंत्रता की उस वक्त का ध्यान रखते हुए बजट बना है। मुझे लगता है कि यह महिला और किसान दोनों के लिए हितग्राही बजट है।
