IAS नरहरि के नाम से अश्लील चैट वायरल

भोपाल. मध्य प्रदेश के उद्योग आयुक्त पी नरहरि के नाम से एक अश्लील चैट वायरल हुई है। इसे नरहरि और किसी महिला अधिकारी के बीच की बातचीत बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद आईएएस पी नरहरि ने पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा से शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि उनके नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी चैट वायरल की गई है। नरहरि ने कहा कि जो चैट वायरल हो रही है वह फॉल्स है। क्रिमिनल इंटेंशन के साथ इसे बनाया गया है। इसकी जानकारी सामने आने के बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर से इसकी लिखित शिकायत की है। पुलिस की जांच के बाद इसमें एफआईआर होगी और गिरफ्तारी की जाएगी। इस तरह का काम करने वाले बेनकाब होंगे।

उद्योग आयुक्त पी नरहरि ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है। - Dainik Bhaskar
महिला अफसर ने भी की शिकायत
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया, ‘उद्योग आयुक्त पी नरहरि की ओर की बुधवार को शिकायत की गई है। इसी तरह की शिकायत एक महिला अधिकारी, जो एक विभाग में वरिष्ठ पद पर पदस्थ हैं, ने भी की है। चैट को उस महिला अधिकारी और उद्योग आयुक्त की बातचीत बताकर वायरल किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *