भोपाल के BMHRC में CBI का छापा, रात को घर जा सके 100 से ज्यादा कर्मचारी

भोपाल. सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने भोपाल में छापामार कार्रवाई की। छापा भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पर मारा गया। 15 अफसरों की टीम ने अस्पताल में पिछले साल हुई इक्विपमेंट्स खरीदी और मेंटेनेंस की फाइलों को रात करीब 8 बजे तक खंगाला। सीबीआई अधिकारियों के निर्देश पर बीएमएचआरसी की प्रभारी डायरेक्टर मनीष श्रीवास्तव ने कार्रवाई पूरी होने तक 100 से ज्यादा कर्मचारियों को कैंपस में ही रोक्कर रखा। ये सभी कर्मचारी अस्पताल के गेट के बाहर बैठे रहे। रात 8 बजे के बाद ही इन्हें घर जाने की परमिशन दी गई। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कहा गया कि यह छापा नहीं है। सीबीआई अधिकारी सिर्फ दस्तावेज चेक करने और जानकारियां लेने आए थे। इस बारे में सीबीआई की ओर से कोई बयान नहीं आया है।


डिप्टी डायरेक्टर की फेयरवेल पार्टी स्थगित
बीएमएचआरसी के इंजीनियरिंग सेल के उप संचालक एसआर गनवीर का रिटायरमेंट हुआ। प्रशासनिक भवन में उनके लिए दोपहर 2 बजे फेयरवेल पार्टी रखी गई थी। इसी दौरान सीबीआई की टीम पहुंच गई और बारही लोगों का प्रवेश रोक दिया। इसके चलते फेयरवेल पार्टी स्थगित कर दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *