MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 18 IAS के तबादले

भोपाल. मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार में हटाए गए आईएएस अफसरों को करीब एक महीने के इंतजार के बाद विभाग सौंप दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसमें पूर्व की शिवराज सरकार में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रहे मनीष रस्तोगी, जनसंपर्क आयुक्त रहे मनीष सिंह, मुख्यमंत्री के उप सचिव रहे नीरज वशिष्ठ समेत अन्य अधिकारियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस आदेश में गुना कलेक्टर के पद से हटाए गए तरुण राठी, शाजापुर कलेक्टर के पद से हटाए गए किशोर कान्याल को भी मंत्रालय में नए विभाग सौंपे गए हैं। रविवार को 18 सीनियर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।
किस अधिकारी को क्या जिम्मेदारी सौंपी
तकनीकी शिक्षा कौशल विकास विभाग और कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव को ऊर्जा नवकरणीय ऊर्जा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। पीएचई विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला को राज्यपाल का प्रमुख सचिव बनाया गया है। राज्यपाल के प्रमुख सचिव डीपी आहूजा अब पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव होंगे। सुखबीर सिंह लोक निर्माण विभाग और उद्यान की विभाग के प्रमुख सचिव थे। सुखबीर सिंह से PWD वापस लेकर आहूजा को दिया गया है। सुखबीर के पास अब सिर्फ उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *