BJP ने महेंद्र सिंह को बनाया MP का लोकसभा चुनाव प्रभारी

भोपाल. भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी है। शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। जिसमें महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंंह ने 23 राज्यों के लोक सभा प्रभारी व सहप्रभारियों की लिस्ट जारी की है।
राज्‍य चुनाव प्रभार व सह प्रभारी
मध्‍य प्रदेश में महेंद्र स‍िह एमएलसी व सतीश उपाध्‍याय
ब‍िहार में विनोद तावड़े व दीपीक कुमार सांसद
दमन एव दीव में पुरनेश मोदी व‍िधायक व दुष्‍यंत पटेल
गोवा में अशीष सूद
हर‍ियाणा में व‍िप्‍लव कुमार देव सांसद व सुरेंद्र नागर सांसद
ह‍िमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा विधायक व संजय टंडन
जम्‍मू कश्‍मीर में तरुण चुघ व आशीष सूद
कर्नाटक में डा राधा मोहन दास अग्रवाल सांसद व सुधाकर रेडडी
ओड‍िशा में विजयपाल सिंह तोमर सांसद व लता उसेंडी व‍िधायक
पंजाब में विजयपाल रूपाणी व‍िधायक व नर‍िंदर सिंह
सिक्‍क‍िम में डा द‍िलीप जायसवाल एमएलसी
तमिलनाडु में अरव‍िंद मेनन व सुधाकर रेड़डी
पश्चिम में बंगाल मंगल पांडे एमएलसी, अम‍ित मालवीय व आश लाकड़ा
इन राज्यों में प्रभारी
उत्‍तर प्रदेश में वैजयंता पांडा
उत्‍तराखंड में दुष्यंत कुमार गौतम
पुंडुचेरी में निर्मल कुमार राणा
केरल में प्रकाश जावड़ेकर
लददाख में तरुण चुघ
लक्ष्‍यद्वीप में अरविंद मेनन
झारखंड में लक्ष्मीकांत बाजपेयी सांसद
चंडीगढ़ में विजयभाई रूपाणी विधायक
अंडमान एवं न‍िकोबार में वाइ सत्या कुमार
अरुणाचल प्रदेश में अशोक सिंघल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *