ग्वालियर में मंत्री नारायण सिंह ने किया ध्वजारोहण

ग्वालियर. ग्वालियर में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमा के साथ एसएएफ ग्राउण्ड पर मुख्य समारोह साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय व दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने झंडा वंदन कर तिरंगा फैराकर हवा में गुब्बारे छोड़े। और संयुक्त परेड की सलामी ली। प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इसके साथ ही नारायण सिंह मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री योजना को जनता के समक्ष रखा। वही समारोह में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों द्वारा मोटर साइकिलों से रोमांचक व डॉग शो में हैरत अंगेज करतब दिखाए गए। साथी स्कूली बच्चों ने समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के अवसर पर आकर्षक विभागीय झांकियां भी निकाली गई।

एसएएफ ग्राउंड पर झंडा वंदन करते मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा - Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *