निगम के मदाखलत अमले ने हटाया अतिक्रमण
ग्वालियर-जिला प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से नगर निगम के मदाखलत अमले ने सिरोल तिराहा मुरार से शासकीय भूमि से स्थाई अतिक्रमण हटाकर जगह खाली कराई। उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुविभागीय अधिकारी विनोद सिंह के निर्देशन मे देवकी ग्रान्ड पैलेस एवं होटल के सामने सिरोल तिराहा मुरार बने प्राचीन हनुमान मन्दिर एव माता की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करवा कर श्रध्दा पर्वत झांसी रोड ग्वालियर पर भिजवाया गया एवं इसके पश्चात अनुविभागीय अधिकारी द्वारा विनोद सिंह द्वारा बताए गए निर्देशित स्थल देवकी ग्रान्ड पैलेस एवं होटल के सामने सिरोल तिराहा मुरार ग्वालियर से जेसीबी मशीन की सहायता से स्थाई अतिक्रमण एवं गुमटी इत्यादि को हटवाया गया।
इसके पश्चात नवीन जिला पंचायत कार्यालय डीबी सिटी के सामने मुख्य मार्ग से गुमटी, हाथ ठेलो एव अन्य अस्थाई अतिक्रमण इत्यादि को हटवाया गया। उक्त कार्यवाही मे संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी, मदाखलत निरीक्षक श्रीकान्त सेन तथा सम्बन्धित थाना का पुलिस बल उक्त कार्यवाही मे मौजूद रहा।
