प्रभु श्रीराम की महाआरती और अखंड रामचरितमानस पाठ के साथ गौशाला में निकाली रैली
ग्वालियर – 500 वर्षों की अखंड तपस्या और अनगिनत साधु संतो और भक्तों के बलिदान के बाद 22 जनवरी को अयोध्या धाम में हुई प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर नगर निगम की लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला में दीपावली जैसा उत्सव मनाया गया।
आदर्श गौशाला में संत अच्युतानंद महाराज संत मनु महाराज के मार्गदर्शन में प्रभु श्री राम की महा आरती की गई इसके बाद गौ सेवा को एवं जनमानस द्वारा विशाल रैली निकाली गई इसके साथ ही गौशाला में अखंड रामचरितमानस के पाठ का आयोजन हुआ इसमें गौ सेवा को राम भक्तों को भक्तों द्वारा अखंड रामचरितमानस का पाठ किया गया इसके साथ ही आतिशबाजी का आयोजन भी रहा साथ ही सभी भक्तों के लिए प्रसादी और भंडारे का आयोजन किया गया।
