भूपेन्द्र हुड्डा के कार्यालय में ईडी की टीम, लैंड डील केस में पूछताछ जारी
नई दिल्ली. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेन्द्रसिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची हे। जांच एजेंसी की टीम लैण्ड डील केस में हुड्डा से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि पहले ही सीबीआई किसानों की जमीन अवैध तरीके से बेचने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर चुकी है।
