गलवान के बाद चीनी सेना के 2 हमलों को भारतीय सेना ने किया था नाकाम
नई दिल्ली.भारत और चीन के बीच पिछले 3 वर्षो से गलवान में हुई झड़प के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा () पर दो और झड़पें हुई है। इस बात का खुलासा भारतीय सेना के एक कार्यक्रम में हुआ है। जिसमें वीर जवानों को वीरता पुरूस्कारों से सम्मानित किया जा रहा था।
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में सेना की पश्चिमी कमान एक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बीच पढ़े गये प्रशस्त्रि पत्र से सामने आया है कि एलएसी पर भारतीय सैनिकों और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी () के बीच गलवान के अलावा भी झड़प् हुई थी। जिसमें भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
पश्चिमी कमाण्ड ने किया था वीडियो अपलोड
आपको बता दें कि सेना की पश्चिमी कमाण्ड ने अपने यूट्यूब चैनल पर 13 जनवरी के एक समारोह का वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में ही वीरता पुरूस्कार को लेकर टिप्पणी की गयी थी। जिसमें बताया गया था कि भारत और चीन के बीच झड़प की घटनायें सितम्बर 2021 और नवम्बर 2022 में हुई थीं। हालांकि अब इस वीडियो को हटा दिया गया है। सेना की इस कमाण्ड का मुख्यालय चंडीमंदिर में है। इस मसले पर अभी तक सेना की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गयी है।
क्या हुआ था गलवान घाटी में
वर्ष 2020 में 15-16 जून की रात में भारतीय और चीनी सेना के बीच गलवान घाटी में एलएसी पर हिंसक झड़प हुई थी। भारत की ओर से इस झड़प में एक कमाण्डर सहित 20 सैनिक शहीद हो गये थे। हालांकि चीन के कितने सैनिक मारे गये। इसे लेकर चीन ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी। भारत की ओर से दावा किया कि इस झड़प में चीनी सैनिक भी हताहत हुए है और बादि में चीन ने कहा है कि उसके 4 सैनिक गलवान में मारे गये थे।
