MP में 20 जनवरी के बाद तेज ठंड का एक और दौर

भोपाल. उत्तर भारत से बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश में ठंड फिर बढा दी है। प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों में मंगलवार रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। 5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ खजुराहो सबसे सर्द रहा। ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में भी ठंड पड रही है। बुधवार सुबह टीकमगढ़, खजुराहो, मंडल, सतना, सीधी में घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के बीच रही और बाकी शहरों में धुंध रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *