अयोध्या की तरह होगा चित्रकूट का विकास, रामवन पथ गमन को लेकर सीएम ने दिए निर्देश
भोपाल. अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां देशभर में चल रही हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश में भी सरकार भगवान श्रीराम से जुड़े महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल बनाने के लिए जरुरी कदम उठाती नजर आ रही है। सीएम मोहन यादव ने मंगलवार को सतना जिले के चित्रकूट में श्रीराम पथ गमन न्यास की पहली बैठक ली और रामवन पथ गमन निर्माण को लेकर जरुरी दिशा निर्देश दिए। सीएम ने बैठक के दौरान कहा कि अयोध्या की तरह ही चित्रकूट का भी विकास किया जाएगा और श्रीराम वन पथ गमन के विकास कार्यों की योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
सीएम ने ली बैठक
सतना जिले के चित्रकूट में श्रीराम वन पथ गमन की बैठक लेते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि चित्रकूट का अयोध्या की तरह विकास करके इसे भगवान श्री राम के जीवन से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल बनाया जाएगा। श्री राम वन पथ गमन के विकास की कार्य योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उन सभी स्थानों को सड़क मार्ग से जोड़ने का काम करेगा जहां से भगवान राम गुजरे हैं।’ सीएम ने यभी कहा कि विद्वानों के परामर्श से श्री राम वन पथ गमन के प्रमुख स्थलों का विकास किया जायेगा।
