BJP के लोकसभा क्लस्टर इंचार्ज की दिल्ली में बैठक, नरोत्तम को चंबल व विजयवर्गीय को मालवा की जिम्मेदारी संभव
भोपाल. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी तैयारियों में जुटी है। इसके मद्देनजर दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में मंगलवार को लोकसभा के क्लस्टर प्रभारियों की बैठक हुई। सुबह 11.30 बजे से रात करीब 8 बजे तक चली बैठक में देशभर के 300 पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्घाटन कर पहले सत्र को संबोधित किया। शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक में शामिल हुए। वहीं नजानकारी मिली है कि रोत्तम मिश्रा को चंबल और कैलाश विजयवर्गीय को मालवा की जिम्मेदारी मिल सकती है।

ये नियुक्त हो सकते हैं क्लस्टर प्रभारी
सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को रीवा और शहडोल संभाग की सीटों का क्लस्टर प्रभारी बनाया जा सकता है। वहीं डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को उज्जैन संभाग की सीटों का क्लस्टर प्रभारी बनाया जा सकता है। इसके साथ ही ग्वालियर संभाग की सीटों का क्लस्टर प्रभारी नरोत्तम मिश्रा, भोपाल संभाग की सीटों का क्लस्टर प्रभारी विश्वास सारंग, जबलपुर संभाग की सीटों का क्लस्टर प्रभारी प्रहलाद पटेल और इंदौर संभाग की सीटों का क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय को बनाया जा सकता है।
