ईरान की पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक, PAK ने कहा गंभीर नतीजे होंगे
नई दिल्ली. ईरान ने मंगलवार रात पाकिस्तान में सुन्नी आतंकी संगठन जैश-अल-अदल के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इसकी जानकारी ईरान ने दी। खास बात ये है कि इरना ने जानकारी देने के कुछ देर बाद यह खबर अपने पोर्टल से हटा दी। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे पाकिस्तान की तरफ से इस मामले में पहला रिएक्शन आया। उसने हमले की पुष्टि करते हुए ईरान को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। कहा कि हमले में दो बच्चे मारे गए। तीन लडकियां भी घायल हुईं।
पाकिस्तान की धमकी, गंभीर नतीजे होंगे
मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे पाकिस्तान की तरफ से इस मामले में पहला रिएक्शन आया। पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि हम इस हमले की कडी निंदा करते है। यह पाकिस्तान के एयरस्पेस में ईरान की घुसपैठ और हमला है। इसमें दो बच्चे मारे गए और तीन लडकियां घायल हुई। इस हमलजे के गंभीर परिणाम होंगे।
