मकर संक्रति पर धूमेश्वर महादेव का हुआ विशेष श्रृंगार, भाजपा कार्यकर्त्ताओं के मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा
दतिया. मकर संक्राति का त्यौहार पूरे देशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया है। इस बीच मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना भी हुई। ग्वालियर क्षेत्र के प्रसिद्ध धूमेश्वर महादेव मंदिर पर महादेव की पिण्डी का विशेष श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गयी। इस बीच नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा कार्यकर्त्ताओं के साथ मंगोड़ी और गजक का मजा लिया और सभी को मकर संक्राति की बधाई दी ।
बड़ी संख्या में लोग मंदिर में दर्शन करे लिये पहुंचे और इसके साथ ही शहर के लक्ष्मीनारायण मंदिर में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्त्ताओं का संक्राति मिलन समारोह भी आयोजित किया और जिसमें ग्वालियर ग्रामीण भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष मुकेश गौतम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. विवेक मिश्रा, धर्मेंद्र चौधरी (रिंकू), महेंद्र सिंह राणा (बल्ली), अनिल तिवारी, सोनू भदौरिया, रामवीर घुरैया, माजिद खान, जीतू उपाध्याय, कपिल चौहान सहित सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
