राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण के अस्वीकार से आहत होकर आनंद शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

ग्वालियर. कांग्रेस में 3 बार पार्षद रहे और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष और पूर्व प्रवक्ता आनंद शर्मा ने रविवार की शाम को कांग्रेस से अपना इस्तीफा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा को सौंप दिया है। इसके बाद आनंद शर्मा ने नई दिल्ली पहुंचकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बंगले पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर पूर्व पार्षद अलबेल सिंह घुरैया भी साथ रहें।
मुझे कोई इस्तीफा नहीं मिला-देवेन्द्र शर्मा
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के इस्तीफा के संबंध में जब जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा से चर्चा की तो उनका कहना था कि इस संबंध में मेरी कोई चर्चा नहीं हुई है। मुझे भी आनंद शर्मा के इस्तीफा के संबंध में आज ही सोशल मीडिया से पता चला है। मैं बात करने के लिये फोन भी लगाया था लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
अपने लिए बहुत सहन किया पर श्रीराम के लिए नहीं
उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे मौके आए जब मुझे अपमानित महसूस हुआ, लेकिन मैंने पार्टी में रहकर उसे स्वीकार किया। मुझे प्रदेश नेतृत्व ने महामंत्री बनाया था। लेकिन एक दिन बाद ही पार्टी के विधायक के दबाव में मुझे हटा दिया गया, मैं पार्टी का जिला प्रवक्ता था लेकिन जिला अध्यक्ष ने अधिकार नहीं होने के बाद भी मुझे पद से हटा दिया फिर भी मैंने इन फैसलों को स्वीकार किया लेकिन अब पानी सिर से ऊपर चला गया है। क्योंकि अब मेरी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मेरे आराध्य प्रभु श्री राम का ही अपमान कर दिया। पार्टी ने राम मंदिर कार्यक्रम के आमंत्रण को अस्वीकार कर करोड़ों सनातनियों का अपमान कर दिया। नेता आनंद शर्मा ने कहा कि जिस दिन से पार्टी का फैसला आया उस दिन से मैं सो नहीं पाया हूं। मुझे अजीब सी बेचैनी हुई कि मैं किन लोगों के साथ हूँ जो मेरे प्रभु का ही सम्मान नहीं कर सकते, तो मैं उनके साथ कैसे रह सकता हूँ इसलिए मैंने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *