कार दुर्घटना में 4 की मौत, डिवाइडर से टकराई को ट्रक ने पीछे मारी टक्कर

शिवपुरी. बदरवास गांव के वायपास पर सोमवार रात एक कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी ।सड़क दुर्घटना में कार सवार 4 लोगों की घटनास्थल के नजदीक मौत हो गयी। वहीं 3 लोग गंभीर घायल हुए हैं। बदरवास थाना पुलिस ने भीषण सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।
कार दुर्घटना में घायल से मिली जानकारी के अनुसार पहले कार डिवाइडर से टकराई और बाद में ट्रक कार को पीछे से टक्कर मार दी और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार में सवार सभी लोग बाहर सड़क पर आ गिरे। वहीं एक मृतक का शव का मंगलवार की सुबह घटनास्थल से काफी दूर झाडि़यों में मिला। अशोकनगर निवासी प्रदीप परिहार, केशपाल परिहार और गुना जिले के निवासी शिवजी यादव, गोलू परिहार, जसवंत और कल्याण केवल कार नम्बर एमपी67सी 4285 में सवार होकर सोमवार की रात 1 से 2 बजे के बीच गुना से शिवपुरी की तरफ जा रहे थे। तभी बदरवास गांव के पास सड़क दुर्घटना घटी।
गुना के जिला अस्पताल में उपचार करा रहे (कार सवार) गुना जिले के रहने वाले जसवंत गौर ने बताया कि वह गुना से शिवपुरी एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार बदरवास के पास डिवाइडर से टकरा गई थी इसके बाद कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी थी।
हादसे में 4 की मौत
इस घटना में शिवजी यादव, प्रदीप परिहार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं गोलू परिहार का शव घटना स्थल कुछ दूर झाड़ियों में मिला है। बता दें कि पुलिस ने एक घायल केशपाल परिहार को शिवपुरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया था जहां केशपाल की भी मौत हो चुकी है। वहीं तीन घायल जसवंत गौर, कल्याण केवट, समंदर सेलर को गुना के जिला अस्पताल भेजा गया है।कार मालिक राजेश परिहार ने उसका रिश्तेदार प्रदीप परिहार गुना की किसी कंपनी में ड्राइवरी का काम करता है। वह उसी कंपनी के किसी अधिकारी को छोड़ने जाने की कहकर मेरी कार को ले गया था। इस मामले की जांच में बदरवास थाना पुलिस में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *