फूलबाग, इन्दरगंज और अचलेश्वर को संजाने के लिये काम शुरू -हर्षसिंह

ग्वालियर. शहर की शान 3 मुख्य चौराहे से बाहर आने वाले पर्यटक अच्छी छवि लेकर शहर से बिदा होते है। इन 3 चौराहों के सौन्दर्यीकरण का काम आज से शुरू होने जा रहा है। जिसमें लगभग 3.15 करोड़ रूपये खर्च आने की संभावना है। इस सौन्दर्यीकरण से इहन चौराहों को अलग-अलग रूप में संवारा जायेगा।
इन्दरगंज, अचलेश्वर और फूलबाग का होगा सौन्दर्यीकरण
शहर के 3 चौराहा सौन्द्रयीकरण में शामिल किये गये हैं उनमें से इन्दरगंज, अचलेश्वर और फूलबाग चौराहों की प्लानिंग तैयार हो गयी है। सौन्द्रर्यीकरण के तहत इन सभी चौराहों पर हरियाली का विशेष ध्यान रखा जायेगा। इन चौराहों पर 4-5 फीट के पौध रोपे जायेंगे, इससे यह लाभ होगा कि यहां से गुजरने वाले वाहनों से फैलने वाले प्रदूषण में कमी आयेगी। इन चौराहों पर पानी देने के लिये इसके निर्माण के साथ ही व्यवस्था की जायेगी।
इन्दरगंज चौराहा
इन्दरगंज चौराहा पर स्थापित प्रतिमा का पेडस्टल पुराना होने की वजह से कुछ जगह से खराब हो गया है । इसकी जगह पर नया लगाया जायेगा और इसके चारों ओर पाथवे का भी निर्माण होगा। यह पाथवे ग्वालियर मिंट पत्थर से तैयार होगा। यहां पर पहले 4 तुलसी घर थे जो अब खराब अवस्था में है उन्हें भी बदलकर नये लगाये जायेगे। जिस तरह से महाराज बाड़े पर कास्ट आयरन की जाली लगी है इसी प्रकार से यहां पर कास्ट आयरन की जाली लगाई जायेगी। यहां लैम्प पोस्ट भी लगाये जायेंगे।

अचलेश्वर चौराहा

अचलेश्वर चौराहा पर लगी मूर्ति का पेडस्टल सही किया जायेगा और इस चौराहे की रैलिंग पत्थर की बनाई जायेगी। रैलिंग पत्थर मजबूत रहें इसके लिये पत्थर की मोटाई 100 एमएम रखी जायेगी।इसका भी विशेष डिजायन तैयार किया जा रहा है। इस चौराहे पर पाथवे तैयार किया जायेगा। प्रतिमा के चारों तरफ इस तरह से लाइटिंग की जायेगी जिससे कि वह दूर से चमकेगी।


फूलबाग चौराहा
फूलबाग चौराहा के बीच में दीप स्तम्भ बनाया जायेगा और यह डिजाइन उज्जैन में बने दीप स्तम्भ की चमक के लिये विशेष तरह की घिसाई की जायेगी। यह दीप स्तम्भ पत्थर का तैयार किया इसममें और भी डिजायन बनाये जायेंगे। दीप स्तम्भ को इस तरह से लगाया जायेगा कि चारों ओर आई विजन सहीं रहें, यातायात में किसी तरह से बाधा नहीं हो दीप स्तम्भ के चारों तरफ लाइट और हरियाली की व्यवस्था की जायेगी।
चौराहों का सौन्दर्यीकरण कर रहे हैं
शहर के चौराहों के सौन्दर्यीकरण का काम शुरू कराने वाले हैं जिन 3 चौराहों को नया रूप् दिया जा रहा है। उन सभी डिजाइन अलग-अलग है। इन चौराहों के तैयार हो जाने के बाद विशेष लुक सामने आयेगा।
हर्षसिंह निगमायुक्त, ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *