घने कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार, दृश्यता 15 से 30 मीटर रहीं

ग्वालियर. 2 दिनों के ब्रेक के बाद एक बार फिर से ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू हो गया है। ग्वालियर-चम्बल संभाग में ग्वालियर के अलावा दतिया, शिवपुरी, मुरैना व भिण्ड आदि में लगातार ठण्ड पड़ रही है। ग्वालियर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया हुआ है। शहर में कोहर की वजह से दृश्यता 15 से 30 मीटर के बीच रही है।
जबकि हाइवे पर यह शून्य हो गयी है। जिस वजह से वाहनों की स्पीड थम सी गयी है। कोहरा के चलते वन्दे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस तो लेट चल रही है और साथ ही 2 दर्जन से अधिक ट्रेनों घंटो देरी से ग्वालियर आयी इैं। ग्वालियर से आगरा तक का सफर जो 120 किमी है उसे तय करने में 4 से 5 घंटे लग रहे हैं।
कोहरा ने थामी वाहनों की रफ्तार
बीते दो दिन से घना कोहरा ग्वालियर अंचल में छाया हुआ है। शहर में कोहरा रात से सुबह तक नजर आया है। जिसमें दृश्यता सिर्फ 20 से 50 मीटर तक रह गई है। जबकि हाइवे पर दृश्यता कहीं-कहीं शून्य रही है। जिस कारण हाइवे पर वाहन रेंगकर चलते हुए नजर आए हैं। दिल्ली से आने वाली फ्लाइट देरी से आई है तो ग्वालियर से दिल्ली होकर अयोध्या जाने वाली फ्लाइट कोहरा के चलते मंगलवार को कैंसल कर दी गई है। मंगलवार को इस फ्लाइट का पहला दिन था। दो दर्जन से ज्यादा ट्रेने नें 6 से 8 घंटे देरी से चल रही हैं।
ऐसे रहा दिन का तापमान
समय तापमान (डिग्री सेल्सियस)
सुबह 3.30 बजे 6.3 डिग्री
सुबह 5.30 बजे 7.2 डिग्री
सुबह 8.30 बजे 7.0 डिग्री
इस ठंड में अपने दिल का रखें ख्याल
सर्दियों में ठंड बढ़ते ही हार्ट अटैक व ब्रेन अटैक के केस बढ़ने लगते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर बाहर कम निकलने की सलाह देता है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे में गर्म तासीर का खाना खाएं, गर्म पानी का सेवर करें। इससे आपकी सेहद बनी रहेगी। ठंडे पानी से न नहाएं, बिना गर्म कपड़े बाहर न जाएं। बिस्तर से निकलकर सीधे बाहर न निकलें। ब्लड प्रेशर व शुगर के पेशेंट समय पर दवा खाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *