मथुरा शाही ईदगाह का नहीं होगा सर्वे, लगा हिन्दू पक्ष को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

नई दिल्ली. मथुरा के मंदिर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मामले में हिन्दू पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है। जिसमें शाही ईदगाह का सर्वे कराने के लिये कोर्ट कमिश्नर के नियुक्त करने का आदेश दिया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले वर्ष 14 दिसम्बर को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटे शाही ईदगाह परिसर के सर्वे को मंजूरी दी थी। जिसके खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट की ओर रूख किया था। सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी। लेकिन सर्वे करने केलिये कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति अंतरिम रोक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *