7 लाख रूपये तक की हो सकती है इनकम टैक्स में छूट
नई दिल्ली. 1 फरवरी को पेश होने वाले अंतरिम बजट में मध्यमवर्ग को राहत मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार 7 लाख रूपये तक की वार्षिक इनकम वाले लोगों को आयकर कर छूट संभव है। यह राहत पुरानी कर प्रणाली के तहत होगी।
केन्द्र सरकार को लगता है कि कर प्रणाली में थोड़ा सुधार केन्द्रीय कोष को मामूली नुकसान सहोगा, लेकिन एक बड़ी आबादी को लाभ पहुंच सकता है। वित्त वर्ष 2023-24 के ििलये पेश हुए बजट में भी सरकार ने पुरानी कर प्रणाली के तहत से 5 से बढ़ाकर 7 लाख रूपये तक की आय पर टैक्स छूट दी थी। सरकार इस बारे में अध्ययन कर रही है कि आयकर प्रणाली में बदलाव कर सरकारी कर्मचारियों पर क्या प्रभाव होगा।
केन्द्र सरकार का मानना है कि टैक्स प्रणाली में सुधार से वह लोगों को खुश करेगी। इसका उद्देश्य कम आय वाले लोगों को मदद करना है।
