निगमायुक्त ने बिछाई जा रही पेयजल लाइनों का किया निरीक्षण
ग्वालियर – शहर के विभिन्न वार्डों 15 वित्त के अंतर्गत बिछाई जा रही पेयजल लाइनों का निरीक्षण नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, पार्षद श्रीमती रशमी सतीश बोहरे, पार्षद श्रीमती राजाबेटी राकेश माहौर, कार्यपालन यंत्री आरके शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सहायक यंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने वार्ड क्रमांक-39 कबंल केंद्र, वार्ड क्रमांक-38 गोल पहाड़िया, वार्ड क्रमांक-48 हेम सिंह की परेड एवं वार्ड क्रमांक- 49 हरकोटा सीर क्षेत्र में 15 वे वित्त के तहत बिछाईं गई जल प्रदाय लाइनों एवं घरेलू कनेक्शनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल लाइन डालते समय तकनीकी रूप से ही कार्य करें, नहीं तो बाद में पेयजल सप्लाई में परेशानियां आती हैं। इसके साथ ही कहा कि प्रत्येक घर को नल कनेक्शन मिले इसका भी ध्यान रखा जाए।
