सेक्स की डिमांड-नौकरी चाहिये तो एक रात साथ बितानी होगी, क्राइम ब्रांच ने की एफआईआर

ग्वालियर. बीज विकास निगम में नौकरी के लिये इंटरव्यू देने पहुंची 3 छात्राओं से नौकरी के बदल एक रात सात बिताने की मांग करने का मामला सामने आया है। इस तरह की घिनौनी हरकत इंटरव्यू पैनल में शामिल बीज निगम के प्रॉडक्शन असिस्टेंट ने छात्राओं को वॉट्सएप मैसेज कर की है। आरोपी ने वॉट्सएप मैसे में साुफ-साफ लिखा है नौकरी चाहिये तो एक रात देनी पड़ेगी।
एक छात्रा की 8 जनवरी को शिकायत मिलने पर ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने आरोपी संजीवकुमार तंतुवे पर एफआईआर दर्ज कर मोबाइल जब्त कर लिया है, आरोपी ने क्राइम ब्रांच के सामने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। डीएसपी क्राइम केएम ने बताया है कि बीजनिगम में संविदा भर्ती के लिये 3 जनवरी को कृषि विश्वविद्यालय में इंटरव्यू रखे गये थे। इसमें पीडित छात्रा समेत कई प्रतिभागी इंटरव्यू देने के लिये पहुंची थी। इंटरव्यू पैनल में भोपाल से आया आरोपी संजीवकुमार भी शामिल है। इंटरव्यू के कुछ घंटे के बाद छात्रा को आरोपी ने कॉल किया और बात करने के बाद फोन कट कर दिया और फिर वॉट्सएप से मैसेज कर यह गंदी डिमांड की गयी। शिकायतकर्ता ने क्राइम ब्रांच को बताया कि आरोपी ने ठीक ऐसे ही मैसेज उसकी 2 बैचमेट को भी भेजे थे।
एक घंटे में हां या ना का जवाब मांगा
मैं ग्वालियर के कॉलेज में पढ़ती हूं। 3 जनवरी को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट सेल में मप्र राज्य बीज निगम ने मेरा जॉब इंटरव्यू करवाया था। इंटरव्यू के कुछ घंटों बाद मुझे कॉल और वॉट्सएप मैसेज आने लगे। वॉट्सएप और ट्रू-कॉलर पर कॉल करने वाले का नाम आ रहा था। कॉल करने वाले ने मुझसे कहा कि वो इंटरव्यू पैनल से है।
आज (3 जनवरी को) उसने मेरा इंटरव्यू लिया है। वॉट्सएप पर कहा कि मैं आपका सेलेक्शन करवा सकता हूं, लेकिन इससे उसका क्या फायदा होगा। मुझसे कॉल पर बात करने की मांग की। कॉल पर उसने मेरा बैकग्राउंड और पर्सनल डिटेल जानी और जॉब के बदले सेक्स की डिमांड रखी। मुझे तत्काल एक घंटे में हां या ना बताने के लिए कहा। यह मेरे अलावा दो और लड़कियों के साथ हुआ। वह भी मेरे कॉलेज की छात्रा हैं। हमारे पास उसकी कॉल रिकॉर्डिंग और वॉट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट हैं।
(जैसा पीड़ित छात्रा ने क्राइम ब्रांच को बताया)
मुझसे गलती हो गई, मामला दर्ज
क्राइम ब्रांच ने धारा 354-ए के तहत आरोपी पर मामला दर्ज किया है। यह नोटिसेबल अपराध है। क्राइम ब्रांच ने 10 जनवरी को आरोपी को राउंडअप कर नोटिसेबल अपराध होने की वजह से नोटिस देकर छोड़ दिया।क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी ने 3 जनवरी को मोबाइल नंबर 7440506634 से छात्रा को कॉल किया। नाम बताते हुए इंटरव्यू के बारे में चर्चा की। फिर आरोपी बोला- मुझे प्यार चाहिए बस एक बार, बार-बार नहीं बोलूंगा। फिर वॉट्सएप पर मैसेज कर गंदी डिमांड रखी। आरोपी ने दो छात्राओं को भी यही मैसेज भेजा। छात्रा ने मैसेज डिलीट करने से पहले उसका स्क्रीनशॉट ले लिया था, जो क्राइम ब्रांच को उपलब्ध करवाया है। टीम में शामिल एसआई धर्मेंद्र शर्मा, हरेंद्र राजपूत और कीर्ति अजमेरिया ने मेटा कंपनी से मोबाइल नंबर की जानकारी निकलवाई। जो सिवनी निवासी संजीव कुमार के नाम पर जारी था। शिकायतकर्ता एमएससी की छात्रा है और रीवा की रहने वाली है। जो ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रही है। छात्रा के पिता भी शासकीय सेवा से रिटायर्ड हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *