ED की बड़ी कार्रवाई, 56000 करोड़ घोटाले मामले में अजय मित्तल सहित पाँच प्रमुख आरोपी अरेस्ट

नई दिल्ली. 56000 करोड रुपये के बैंक घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने बडी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईडी ने मामले से जुडे पांच प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल मेसर्स भूषण स्टील लिमिटेड कंपनी और कंपनी से जुडे निदेशकों सहित अन्य ऐसे आरोपियों के खिलाफ था। मामले की अच्छे से जांच करते हुए कंपनी से जुडे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ईडी की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों को ईडी की स्पेशल अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद कोर्ट से रिमांड मांगी जाएगी ताकि इन लोगों से पूछताछ की जा सके।
क्या है 56000 करोड़ का फर्जीवाड़ा मामला
56 हजार करोड़ रुपये के इस बैंक घोटाला मामले की शुरुआती जांच के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी SFIO ने आरोपपत्र दिया था। बाद में इस केस को ईडी ने टेकओवर कर लिया। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस मामले में जांच जारी है। इस मामले में शुरुआती जांच के दौरान ये भी जानकारी सामने आई थी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर समेत उसके कई सहयोगियों की ओर से कई शैल कंपनियों को बनाकर बैंक से कर्ज ली गई रकम को उसी शैल कंपनियों के मार्फत घुमाया गया। बाद में जिस प्रोजेक्ट के लिए लोन लिया गया था वहां नुकसान दिखा दिया गया। इसलिए, उक्त मामले में जांच एजेंसी की ओर से कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघल समेत उसके कई सहयोगियों के खिलाफ भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *