दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी पटरी से उतरी, कई यात्री रेलें हुई प्रभावित

दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी पटरी से उतरी। - Dainik Bhaskarबालोद. दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात लगभग 1 बजे एक मालगाड़ी पटरी से उतर गयी। जिससे प्लेटफॉर्म 1, 2, और 3 पर असर पड़ा है। इस हादसे की वजह से पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुई है। एक माह में यह दूसरा रेल दुर्घटना है।
मालगाड़ी के इंजन के डिरेल होने से रविवार की सुबह अंतागढ़ से दुर्ग जाने वाली पैंसेंजर ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म में न रूककर ट्रेक नम्बर 4 में रूकी है। जिस वजह से यात्रियों को ट्रेन तक जाने के लिये ट्रैक पार कर जउाना पड़ रहा है।
रेल ट्रैक रिपेयर करने में जुटे रेल कर्मचारी
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक दुर्घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई हैै पर नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। रेलवे के कर्मचारी ट्रैक की मरम्मत करने जुटे हुए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *