यातायात के नियमों के पालन करने वालों पुलिस ने खिलाई गजक, जान की कीमत से बड़े नहीं नियम

ग्वालियर. यातायात पुलिस ने संक्रांति के मौके पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग करने के लिये गजक की मिठास का सहारा लिया है। पुलिस ने राष्ट्रीय सेवा योजना (माधव महाविद्यालय) के सहयोग से यह अभियान चलाया गया है। पुलिस ने फूलबाग चौराहा परद खड़े होकर ऐसे वाहन चालक जो हेलमेट पहने या कार में सीट बेल्ट लगाकर कार ड्राइव कर रहे थे उनका गजक से मुंह मीठाकर स्वागत किया है और साथ ही यातायात के नियमों को मानने पर बधाई दी। जबकि ऐसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट के थे उनको रोक कर समझाया है कि अपनी जान की कीमत समझिये। हर वर्ष सैकड़ों लोग सिर्फ इस लापरवाही के चलते अपने परिवार से दूर चले जाते है।
यातायात के नियमों के प्रति अवेयर कर रही है पुलिस
ग्वालियर में इस समय ट्रैफिक सप्ताह चल रहा है और पुलिस स्कूल, कॉलेज व अन्य कोचिंग संस्थान में पहुंचकर युवा छात्रा को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक कर रही है। सड़क पर भी लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार दोपहर राष्ट्रीय सेवा योजना (माधव महाविद्यालय) के छात्रों के साथ ट्रैफिक पुलिस ग्वालियर ने एक अनोखा अभियान चलाया है। इसमें लोगों को जागरुक करने के लिए गजक का सहारा लिया है। डीएसपी ट्रैफिक अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यों व छात्रों ने फूलबाग पर यह अभियान चलाया है। चौराहा से गुजर रहे ऐसे वाहन चालक जो नियमों का पालन करते हुए नजर आए हैं उनको गजक खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया है। साथ ही उनको बताया है कि पुलिस उनको गजक इसलिए खिला रही है क्योंकि वह नियमों का पालन करते हुए चल रहे हैं।
जिन वाहन चालकों नहीं पहने थे हेलमेट
यातायात हेलमेट चेकिंग अभियान के तहत यातायात के नियमों का पालन करने वालों तो पुलिस ने गजट से मुंह मीठा कराया लेकिन जो वाहन चालक नियमों का पालन करते दिखाई नहीं दिये ऐसे वाहन चालकों पर कार्यवाही तो नहीं की है। लेकिन डीएसपी ट्रेफिक अजीत सिंह चौहान ने बताया कि सिर्फ हेलमेट न पहनने और सीट बेल्ट न बांधने की लापरवाही से सैकड़ों जाने हर वर्ष ग्वालियर में चली जाती है इसलिये अपनेे लिये न सही अपनों के लिये नियमों का पालन करें।
पुलिस का कहना
इस मामले में DSP ट्रैफिक अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आज राष्ट्रीय सेवा योजना माधव कॉलेज के छात्रों के साथ मिलकर सड़क पर यातायात नियमों के प्रति अवेयर करने का अभियान चलाया था। जिसमें नियमों का पालन करने वालों को गजक खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *