जेयू के टॉयलेट और खेल ग्राउण्ड की हो रही दुर्दशा

जेयू केखेल ग्राउण्ड की हो रही दुर्दशा
ग्वालियर. छात्रों के पैसों को कैसे बर्बाद किया जा सकता है। यह सीख जीवाजी विश्वविद्यालय के अधिकारियों से ले सकते हैं। जीवाजी विश्वविद्यालय में बने टॉयलेट रिपेयरिंग और रिनोवेशन के नाम पर 57 लाख 47 हजार 500 रूपये खर्च किये हैं। इसमें से 14 लाख 63 हजार 637 रूपये खर्च किये गये हैं। इसका भुगतान भी कर दिया है। इ सके बाद भी जीवाजी विश्वविद्यालय के टॉयलेट के गेट टूट चुके हैं। प्रशासनिक भवन में बने टॉयलेट और शौचालयों की यह स्थिति है कि दुर्गध के मारे तो बुरा हाल है ही नल टूटे हुए पड़े हुए हैं और इसके सीवर भी चौक हैं। इसके बाद ठेकेदार का शेष भुगतान कराने के लिये कमर्4चारियों से लेकर कार्यपरिषद सदस्य तक मशक्कत कर रहे हैं।
कार्यपरिषद सदस्य तक ठेकेदार का भुगतान कराने के लिये क्यों मशक्कत कर रहे हैं यह काला सच किसी से छिपा नहीं है। यहां पर आपको बता दें कि जीवाजी विश्वविद्यालय में टॉयलेट रिपेयरिंग और रिनोवेशन का कार्य मैसर्स बालाजी इंटर प्राइजेज ने किया है।
खेल ग्राउंड के टूट रहे गेट
जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल ग्राउण्ड के देखरेख के अभाव में पीछे की ओर से बाहर से आने वाले युवक गेट को तोड़ रहे और किसी का ध्यान इस ओर नहीं है। इससे पहले गेट को नीचे चौड़ाकर लकड़ी फंसा कर बाहरी छात्र प्रवेश करते है। इस किसी ध्यान नहीं है।
ईसी मेम्बर बोले
खेल ग्राउण्ड के गेट टूट रहे और बाथरूम के गेट टूटे हुए इन दोनों मामलों को दिखवाता हूं इसके लिये इंजीनियर को पत्र लिख कर दुरूस्त कराने के लिये कहूंगा।
डॉ. विवेकसिंह भदौरिया, कार्यपरिषद, जेयू
