भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर राममंदिर अयोध्या और सनातन धर्म मंदिर को बनाया जायेगा जनकपुरी

ग्वालियर. अयोध्या के राममंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरे देश और प्रदेश में तैयारियां जोरा पर है। इसी तरह से ग्वालियर में भी राम मंदिर अयोध्या धाम और सनातन धर्म मंदिर में जनकपुरी बनाने की तैयारियों जोर-शोर से चल रही है। एमपी के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने बताया है कि 22 जनवरी को पूरे राज्य के किसी भी जिले शहर और गांव में बिजली कटौती नहीं की जायेगी और पूरे देश प्रदेश में दीपावली मनाई जायेगी और इसके िलये पहले से बिजली कंपनी के सभी अधिकारियों को सजग कर दिया है।
भगवान श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा में काई बाधा नहीं होगी
ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने बताया है कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में किसी तरह का व्यवधान नहीं आना चाहिये। अयोध्या के राम मंदिर से लाइव प्रसारण का आनंद भी शहर के लोग आसानी ले पायेंगे। इसके लिये शहर के चौराहों पर एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गयी है। राममंदिर में ग्वालियर के अयोध्या धाम में 30 किलो चांदी की सामग्री चढ़ाई जायेगी और खास बात यह है कि अयोध्या धाम के द्वार भ्उाी असली अयोध्या के राम मंदिर की तरह बनाये जा रहे है। आप पंचनदियों का जल यहां लाया जायेगा। हजारों की संख्या में रामभक्तों का जमावड़ा ग्वालियर के अयोध्याधाम में लगने वाला है। वहीं जनकपुरी अर्थात सनातन धर्म मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का अयोजन किया गया है जो पूरे शहर हके प्रमुख चौराहों से होती ग्वालियर के अयोध्या धाम पहुंचेंगी।
शहर में ही मिलेंगे अयोध्या व जनकपुरी
डॉ प्रवीण अग्रवाल ने बताया की सनातन धर्म मंदिर समिति से भी चर्चा की जा रही है की वह उस स्थल को जनकपुरी घोषित करे डॉ अग्रवाल ने कहा है कि 22 जनवरी को हर व्यक्ति अयोध्या नहीं जा पा रहा है तो अयोध्या घोषित कर इसे उसका रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे ग्वालियर निवासियों को यह अवसर उपलब्ध करवाया जा सके।
