मल्लिकार्जुन खड़गे को I. N. D. I. A. का बनाया चेयरपर्सन

I.N.D.I.A. ब्लॉक की ऑनलाइन बैठक में 9 पार्टियों के नेता जुड़े। ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे शामिल नहीं हुए। - Dainik Bhaskarनई दिल्ली. विपक्षी गठबंधन इंडिया की वर्चुअल बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चेयरपर्सन बनाया गया है, अभी आधिकारिक घोषणा शेष है। सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री ने मना कर दिया। इसकी पुष्टि बिहार के मंत्री संजय झा ने भी की है।

मुंबई में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक हुई मीटिंग में अलायंस ने 5 कमेटियों का गठन किया था।
लगभग 2 घंटे तक चली इस बैठक में सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा हुई। बैठक का मकसद गठबंधन में संवादहीनता की कमी नहीं होने देना था, 28 दलों के इस गठबंधन में महज 9 पार्टियां ही वर्चुअल बैठक में शामिल हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, लालू यादव और तेजस्वी यादव (RJD) बिहार के सीएम नीतीशकुमार (JDU) दिल्ली के सीएम अरबिंद केजरीवाल (APP), उमर अब्दुल्ला (NC), सीताराम येचुरी (CPI-M), डी राजा (CPI), शरद पवार (NCP शरद पवार) और डीएमके की ओर से तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन जुड़े।

बेंगुलुरु मीटिंग में गठबंधन को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस नाम दिया गया था।
तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शिवसेना () के उद्धव ठाकरे और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं हुए। सीट शेयरिंग के मुद्दे पर ममता ने पहले से ही कांग्रेस से दूरी बना रखी है। वह कांग्रेस को बंगाल में 2 सीटें देने पर अड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *