UP की तरह MP में भी अवकाश घोषित एवं मास मदिरा की दुकानों को बंद करे-राजेश नायक
ग्वालियर. परशुराम सेना मध्यप्रदेश के अध्यक्ष पंडित अनूप शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. राजेश नायक द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ . मोहन यादव से निवेदन कर मांग की हैं। कि हिंदुओं के आराध्य भगवान श्रीराम के मंदिर की स्थापना 22 जनवरी के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राम मंदिर निर्माण और स्थापना दिवस के अवसर पर समूचे प्रदेश में अवकाश घोषित और मांस मदिरा की दुकान बंद रखने का निर्णय लिया है।
उसी तर्ज पर ब्राह्मण समाज की परशुराम सेना द्वारा मध्यप्रदेश में भी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण और स्थापना के अवसर पर समूचे मध्यप्रदेश शासकीय अवकाश मास मदिरा की दुकानें बंद रखने की मांग करता है ताकि हिंदू समाज के अधिक से अधिक राम भक्त उक्त मध्यप्रदेश में होने वाले आयोजनो में भाग ले सके और भगवान राम की आराधना के साथ हिंदू एकता की भावना भी जागृत हो। जिसमे ब्राह्मण समाज भी अपनी महती भूमिका निभा सके ।
अतः प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से निवेदन है की 22 जनवरी को समूचे मध्यप्रदेश में भी उत्तरप्रदेश सरकार की तरह अवकाश घोषित एवम मास मदिरा की दुकानों को बंद करे।
